रायपुर: मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक श्री बेक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक श्री बेक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया
रायपुर, 29 सितंबर 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जशपुर के पूर्व विधायक श्री लुईस बेक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।