रायपुर: प्रदेश में 3095 स्वस्थ व 2197 मिले नए मरीज,14 मरीजों की मौत,पूर्व में हुई 25 मौत की मिली जानकारी

रायपुर। प्रदेश में मंगलवार को 2197 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। 3095 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इनमें 563 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है और 2532 मरीजों ने होम आइसोलेशन कम्पलीट किया है। आज 14 मरीजों की मौत हुई है। इनमें 5 मौत कोविड कैटेगरी की और शेष 9 अन्य बीमारियों से भी ग्रसित होने के कारण कोरोना संक्रमितों की हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से रात 8 बजे की स्थिति में जारी मेडिकल बुलेटिन में मिली है। बताया गया है कि जशपुर, जांजगीर-चांपा, बलरामपुर, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव,बस्तर, दंतेवाड़ा, रायगढ़,महासमुंद जिले के चिकित्सा संस्थानों से संबंधित कुल 25 मरीजों की मौत की जानकारी विलंब से आज मिली है। इनमें 9 कोविड कैटेगरी की और शेष 16 अन्य बीमारियों से भी ग्रसित होने के कारण कोरोना संक्रमितों की हुई थी। इन आंकड़ों को कुल मौत की संख्या में शामिल किया गया है। प्रदेश में एक्टिव केस 31225 हैं। 916 मरीजों की मौत हो चुकी है। रायपुर जिले से 456 मरीजों की पहचान हुई है।