डॉ. संजय अलंग के इंटरव्यू का आकाशवाणी से प्रसारण कल रात्रि 9 बजे
मुंगेली: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर नगर पालिका अध्यक्ष और कलेक्टर ने किया माल्यार्पण
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर नगर पालिका अध्यक्ष सोनकर और कलेक्टर एल्मा ने किया माल्यार्पण
मुंगेली 02 अक्टूबर 2020// राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती 02 अक्टूबर को आज प्रातः 11 बजे नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष सोनकर और कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने जिला कलेक्टोरेट मुंगेली के प्रांगण में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हे नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर मुंगेली नगर पालिका परिषद के पार्षदगण हेमेन्द्र गोस्वामी, रोहित शुक्ला,राहुल कुर्रे, संजय सिंह (साधू), राजशेखर यादव, संजय चंदेल, श्रीनिवास सिंह, प्रभु मल्लाह और मनु सोनी मौजूद थे। उल्लेखनीय है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधान मंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये।