कलेक्टर एल्मा विराट श्री महारूद्र चण्डी महायज्ञ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल
मुंगेली जिले मे अब तक 782.2 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज

जिले मे अब तक 782.2 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज
मुंगेली 09 सितम्बर 2020// मानसून के दौरान जिले के सभी तीनो तहसीलो में 1 जून से अब तक 782.2 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक 867 मिली मीटर वर्षा मुंगेली तहसील मे दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक मुंगेली तहसील मे 867 मिली मीटर औसत वर्षा, पथरिया तहसील मे 832 मिली मीटर औसत वर्षा और लोरमी तहसील मे 647.6 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।