मुंगेली जिले मे अब तक 776.3 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज

मुंगेली 02 सितम्बर 2020// मानसून के दौरान जिले के सभी तीनो तहसीलो मे आज सबेरे समाप्त 24 घंटे के दौरान व्यापक वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 27 मिली मीटर वर्षा पथरिया तहसील मे दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में 1 जून से अब तक 776.3 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक मुंगेली तहसील मे 859 मिली मीटर औसत वर्षा, पथरिया तहसील मे 832 मिली मीटर औसत वर्षा और लोरमी तहसील मे 638 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।