मुंगेली: कृषि विज्ञान केन्द्र मुंगेली द्वारा आदर्श गौठान संबलपुर में किया गया अमेरिकन केंचुआ वितरण

कृषि विज्ञान केन्द्र मुंगेली द्वारा आदर्श गौठान संबलपुर में किया गया अमेरिकन केंचुआ वितरण
मुंगेली 16 अक्टूबर 2020// कृषि विज्ञान केन्द्र, मुंगेली द्वारा आदर्श गौठान संबलपुर में अमेरिकन केंचुए की प्रजाति केंचुआ खाद उत्पादन के लिए वर्मीबेड में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डाॅ. आर. एल. शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में डाॅ. तरूण कुर्रे, सस्य वैज्ञानिक एवं श्री सत्येन्द्र पाटले, मृदा वैज्ञानिक के नेतृत्व में छोड़ा गया। इस दौरान गौठान समिति के अध्यक्ष श्री प्रद्युमन सिंह, एवं महिला स्व सहायता समुह के अध्यक्ष श्री विसरजनी सिंह परिहार, सहायक विकास विस्तार अधिकारी अदिति मिश्रा जी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मृदा वैज्ञानिक श्री सत्येन्द्र पाटले के द्वारा वर्मीकंपोस्ट उत्पादन की तकनीक चरणबद्ध तरीके से गौठान के सदस्यों को बताया गया तथा डाॅ. तरूण कुर्रे, सस्य वैज्ञानिक के द्वारा गौठान में चारा एवं सब्जी उत्पादन के महत्व की जानकारी दी गई।